Kanguva Release Date: साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में सूर्या में अलावा बॉलीवुड के एक्टर बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने उसकी तारीख बता दी है। आइए जानते हैं कि ‘कंगुवा’ कब रिलीज होने वाली है।
कब होगी रिलीज
हाल ही में सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जानकारी दी है। बता दें एक्टर ने फिल्म से अपना एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो हाथों में तलवार पकड़े हुए हैं। पोस्टर के अनुसार ये फिल्म इसी साल दशहरा के मौके पर 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। बॉबी देओल के साथ-साथ दिशा पाटनी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
जिगरा से होगी टक्कर
दशहरा पर ही आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ भी रिलीज होने वाली है। बता दें ये फिल्म ‘कंगुवा’ के एक दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। पहले ‘जिगरा’ 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक गई है।
बॉबी देओल का निगेटिव रोल
इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में बॉबी देओल निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। ये बॉबी देओल की साउथ सिनेमा की डेब्यू फिल्म भी होने वाली है। थलाइवर रजनीकांत के अनुसार उनकी एक्शन थ्रिलर वेट्टैयान के निर्माताओं ने दशहरा के अवसर पर 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने का प्लान बनाया है। कंगुवा के साथ भी ऐसा ही होगा इसलिए फैंस को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों की टक्कर देखने मिलेगी। फैंस इन तीनों फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है।
