तमिल सिनेमा में आज दुख का दिन है। बता दें जाने-माने एक्टर गोपीनाथ राव का निधन हो गया है।गोपीनाथ राव को कुल्लन गोपी के नाम से भी जाना जाता था। रिपोर्ट के अनुसार गोपीनाथ राव ने 5 जुलाई को आंतिम सांसें ली। उनका अंतिम संस्कार 6 जुलाई को चेन्नई स्थित उनके आवास पर किया गया।
Gopinath Rao passed away
काफी समय से बीमार थे
रिपोर्ट के अनुसार गोपीनाथ राव पिछले काफी समय से बीमार थे और उनकी उम्र 71 साल हो गई थी। गोपीनाथ राव उर्फ कुल्लन गोपी को बचपन से ही एक्टर बनने की इच्छा थी। पहले वह एक बैंक कर्मचारी थे, लेकिन वह रोज की नौकरी से खुश नहीं थे।
इन फिल्मों में आए नजर
गोपीनाथ राव ने एक्टर बनने के लिए बहुत प्रयास किए फिर जाकर डायरेक्टर के बालाचंदर ने उन्हें अपनी फिल्म पोइक्कल कुथिराई में उन्हें एंट्री दिलवाई। बाद में गोपीनाथ राव ने रजनीकांत स्टारर 'वीरा' और के भाग्यराज की पावुनु पावुनुथन समेत कई तमिल फिल्मों में काम किया। वह कमल हासन के साथ फिल्म माइकल मदाना में भी नजर आए। गोपीनाथ राव ने 25 फिल्में और 4 हजार शोज किए थे। गोपीनाथ राव के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
