साउथ मूवीज

कमल हासन के को-स्टार गोपीनाथ राव का निधन, फिल्मों के लिए छोड़ी थी बैंक की नौकरी

जाने-माने एक्टर गोपीनाथ राव का निधन हो गया है।गोपीनाथ राव को कुल्लन गोपी के नाम से भी जाना जाता था। रिपोर्ट के अनुसार गोपीनाथ राव ने 5 जुलाई को आंतिम सांसें ली। उनका अंतिम संस्कार 6 जुलाई को चेन्नई स्थित उनके आवास पर किया गया।

Image

Gopinath Rao passed away

तमिल सिनेमा में आज दुख का दिन है। बता दें जाने-माने एक्टर गोपीनाथ राव का निधन हो गया है।गोपीनाथ राव को कुल्लन गोपी के नाम से भी जाना जाता था। रिपोर्ट के अनुसार गोपीनाथ राव ने 5 जुलाई को आंतिम सांसें ली। उनका अंतिम संस्कार 6 जुलाई को चेन्नई स्थित उनके आवास पर किया गया।

काफी समय से बीमार थे

रिपोर्ट के अनुसार गोपीनाथ राव पिछले काफी समय से बीमार थे और उनकी उम्र 71 साल हो गई थी। गोपीनाथ राव उर्फ कुल्लन गोपी को बचपन से ही एक्टर बनने की इच्छा थी। पहले वह एक बैंक कर्मचारी थे, लेकिन वह रोज की नौकरी से खुश नहीं थे।

इन फिल्मों में आए नजर

गोपीनाथ राव ने एक्टर बनने के लिए बहुत प्रयास किए फिर जाकर डायरेक्टर के बालाचंदर ने उन्हें अपनी फिल्म पोइक्कल कुथिराई में उन्हें एंट्री दिलवाई। बाद में गोपीनाथ राव ने रजनीकांत स्टारर 'वीरा' और के भाग्यराज की पावुनु पावुनुथन समेत कई तमिल फिल्मों में काम किया। वह कमल हासन के साथ फिल्म माइकल मदाना में भी नजर आए। गोपीनाथ राव ने 25 फिल्में और 4 हजार शोज किए थे। गोपीनाथ राव के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article