साउथ मूवीज

कमल हासन की Indian 2 पर छाए संकट के बादल, फिल्म को मिला कानूनी नोटिस

कमल हासन की फिल्म इंडियन का सीक्वल यानी इंडियन 2 12 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को मेकर्स ने 6 सप्ताह से भी कम समय पर ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। जिसके बाद अब मेकर्स पर संकट के बादल छाए हुए है। आइए जानते हैं क्या था मामला।

Image

Indian 2

कमल हासन की फिल्म इंडियन का सीक्वल यानी इंडियन 2 12 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था। इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। कमल हासन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वही इस फिल्म के हिंदी वर्जन को मेकर्स ने 6 सप्ताह से भी कम समय पर ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। जिसके बाद अब मेकर्स पर संकट के बादल छाए हुए है। आइए जानते हैं क्या था मामला।

एक रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 को अब मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कानूनी नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार इंडियन 2 के मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर ओटीटी नियमों का उल्लंघन किया है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अपने कुछ नियम है, जिसे ओटीटी पर फिल्म रिलीज करने से पहले फॉलो करना जरूरी है। नियमों के अनुसार मेकर्स को 8 हफ्ते की सख्त ओटीटी विंडो का पालन करना जरूरी है।

इंडियन 3 2025 में आएगी नजर

नियाम के अनुसार हिंदुस्तानी 2 को 6 सितंबर को स्ट्रीम किया जाना चाहिए था, लेकिन यह पहले से ही ऑन एयर है। फैंस इस फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं। कमल हासन की 'इंडियन 2' साल 1996 में आई थी। यह फिल्म 'इंडियन' का ऑफिशियल सीक्वल है। 'इंडियन 2' में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर सहित कई एक्टर्स नजर आए। इस फिल्म को 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इंडियन 3 2025 में रिलीज के लिए तैयार है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article