Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि का सुबह का शो हुआ कैंसिल, लोगों ने निकाली भड़ास, कहा-'आधे दिन की छुट्टी ली...'

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 AD आखिरकार 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में आ गई है और फैंस इसके दीवाने हो रहे हैं। वहीं ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यूजर ने कहा कि पुणे में कल्कि 2898 एडी का उनका सिनेपोलिस आईमैक्स शो बिना किसी कारण के कैंसिल कर दिया गया।

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म कल्कि आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आज अखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले शो के लिए जबरदस्त भीड़ देखी गई। एड़वास बुकिंग शुरू होते ही फैंस ने अपने लिए इस फिल्म की टिकट बुक कर ली थी। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग थिएटर के मालिक पर भड़ास निकाल रहे हैं।

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

नौकरी फिर से शुरू

बता दें सोशल मीडिया पक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने कहा कि पुणे में कल्कि 2898 एडी का उनका सिनेपोलिस आईमैक्स शो बिना किसी कारण के कैंसिल कर दिया गया। वीडियो में, व्यक्ति को मैनेजर से बात करते हुए देखा जा सकता है और बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म देखने के लिए एक कुछ दिनों पहले ही बुक कर लिया था और आज आधे दिन की छुट्टी ली है खास तौर पर आईमैक्स में फिल्म देखने के लिए। वीडियो में व्यक्ति यह भी कह रहा है कि उन्हें वापस जाकर अपनी नौकरी फिर से शुरू करनी है, इसलिए उन्हें इस तरह के गलती के लिए अच्छी तरह से मुआवजा दिया जाना चाहिए।

End of Feed