Kalki 2898 AD: आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार कल्कि रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 5.30 बजे रखा गया है। जिसमें भी हाउस फुल नजर आया। अब एक्स अकाउंट पर फैंस के रिएक्शन की बारिश हो रही है। फैंस को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म को 600 करोड़ के बिग बजट में बनाया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म की ऑक्यूपेंसी कितनी रही है।
फर्स्टपोस्ट से बात करते हुए इंडस्ट्रीज के जाने-माने ट्रैकर रमेश बाला ने बताया कि हिंदी वर्शन की ऑक्यूपेंसी 40 से 50 प्रतिशत के बीच रही। जबकि तेलुगु वर्शन की ऑक्यूपेंसी 90 से 100 प्रतिशत रही है। कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।
कितनी हो सकती है कमाई
पहले दिन के बारे में बात करते हुए बाला ने बताया, हिंदी, तेलुगु और तमिल सभी को मिलाकर लगभग 100-120 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। ज्यादातर तेलुगु से इसे तेलुगु राज्य और कर्नाटक से ज़्यादातर कारोबार करना चाहिए, फिर हिंदी और फिर शायद तमिल से।
ये सितारे भी आए नजर
फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के अलावा राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस और अन्य शामिल है। सी. अश्विनी दत्त के प्रोडक्शन, वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, नाग अश्विन ने फिल्म लिखी और निर्देशित की है। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फैंस को ये फिल्म पसंद आ रही है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कितनी रिकोर्ड तोड़ कमाई करती है। इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी सितारे है जिस कारण इस फिल्म को फैंस और पसंद कर रहे हैं। फिल्म का रिव्यू भी काफी अच्छा आ रहा है। विजुअल और सेट-अप कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में नहीं देखा गया है जो एक दिलचस्प कहानी के साथ-साथ शानदार है। हालांकि स्क्रीनप्ले मोस्टली अच्छे तरीके से बनाया गया है। प्रभास का किरदार मजेदार है, लेकिन लिमिटेड स्क्रीन टाइम है।''
