Kalki 2898 AD Update: साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी आखिरकार थियेटर्स में रिलीज हो गई है। इस मूवी के लिए लोग काफी बेताब थे। अब रिलीज के साथ ही लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ भागे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि थियेटर्स में मूवी को देखते-देखते लोग डांस करने लग रहे है। ट्विटर पर कई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रभास के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। इस बीच प्रभास ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। बताया जा रहा है कि मूवी में साउथ के 2 बड़े सितारे दिखाई दे रहे हैं।
इन 2 सितारों ने मचाया धमाल
प्रभास की फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन समेत कई स्टार्स धमाल मचा रहे हैं। वहीं कई सितारों ने इसमें धांसू कैमियो भी किया है। अब बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय देवरकोंडा अर्जुन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस मूवी में दुलकर सलमान भी अहम भूमिका में है। इस बात को प्रभास ने भी लाइव आकर कंफर्म कर दिया है। प्रभास ने कहा, 'इस फिल्म को बड़ा बनाने के लिए दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा आप दोनों का शुक्रिया...' बता दें कि रिलीज होने के साथ ही प्रभास की ये मूवी हर जगह छा गई है।
बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करेगी कल्कि 2898 एडी
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। जानकारी के मुताबिक पहले दिन ही कल्कि 2898 एडी 200 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। बताते चलें कि कल्कि 2898 एडी का बजट 600 करोड़ है। मेकर्स ने इस मूवी के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है।
