Kalki 2898 AD के मेकर्स ने शेयर की भैरव एंट्री की अनसीन फोटो, यूजर ने कहा- 'प्रभास की जगह डॉली चाय...'

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 AD के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फोटो शेयर की है। फोटो में प्रभास और नाग अश्विन को सेट में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म कल्कि को रिलीज हुए 1 महीने होने जा रहे है। प्रभास( Prabhas) और अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) अभिनीत कल्कि 2898 AD 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने सेट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जो अब जमकर वायरल हो रही है।

prabhas

prabhas

कल्कि 2898 AD के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फोटो शेयर की है। फोटो में प्रभास और नाग अश्विन को सेट में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में आप बुज्जी कार को भी देख सकते हैं। जैसे ही मेकर्स ने ये फोटो शेयर की यूजर्स कमेंट की बारिश करने लगे।

End of Feed