साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD पर गिरी गाज, मेकर्स को मिला लीगल नोटिस, जानिए क्या है मामला

Kalki 2898 AD को रिलीज हुए करीब एक महीना होने वाला है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि के मेकर्स को लीगल नोटिस भी भेजा है।

Image

kalki

Kalki 2898 AD को रिलीज हुए करीब एक महीना होने वाला है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। साथ ही ये फिल्म फैंस को भी बहुत पसंद आ रही है। वही ये फिल्म आज मुसीबत में फंसते नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या मामला है, जिसके चलते फिल्म परेशानी में घिर गई है।

शास्त्रों के साथ छेड़छाड़

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि के मेकर्स को लीगल नोटिस भी भेजा है। इस बारे में एएनआई से बात करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा-“भारत भावनाएं, विश्वास, श्रद्धा और आस्था का देश है और सनातन के मूल्यों के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सनातन की संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ इसके शास्त्रों के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है।”

आस्था के साथ ही खिलवाड़

साथ ही उन्होंने कहा कि “हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ करना फिल्ममेकर्स का एक शौक के साथ-साथ फैशन बन रहा है। साधुओं को शैतान दिखा दिया जाता है। बाकी को बड़ा सदभावना वाला दिखाया जाता है। अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब ये नहीं है कि आप आस्था के साथ ही खिलवाड़ करें।”

15 दिन में 1000 करोड़ की कमाई

‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज हुई है। फिल्म ने 15 दिन में दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article