प्रभास की क्लकि 27 जून को रिलीज हो गई है। ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पहले दिन ही 180 करोड़ की कमाई कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी सितारे नजर आए है। इस फिल्म को 600 करोड़ की लागत से बनाया गया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने केवल हिंदी भाषा से कितनी कमाई की है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के रियल आंकड़े जारी किए है। बता दें तरण आदर्श ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, नॉन हॉलीडे, मिड वीक रिलीज और इंडिया वर्सेज इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2024 सेमी फाइनल मैच होने के बावजूद कल्कि 2898एडी ने फैंटास्टिक शुरूआत करते हुए 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। केवल हिंदी वर्जन के साथ।
कितना हुआ हिंदी में कलेक्शन
तरण आदर्श ने लिखा पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण - #Kalki2898AD की लहर पूरे देश में छाई हुई है। सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म ने टायर-2 और टायर-3 केंद्रों पर बेहतरीन परफॉर्म किया है और अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो बड़े पैमाने पर कमाई से #Kalki2898AD को लंबे समय में एक मजबूत कलेक्शन हासिल करने में मदद मिलेगी। तरण आदर्श ने बताया कि कल्कि ने रिलीज के पहले दिन गुरुवार को ग्रॉस कमाई 27.5 करोड़ की है। वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 190 करोड़ रहा।
ये सितारे आए नजर
इस पिल्म में प्रभास के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी नजर आए हैं। वहीं दुलकर सलमान, एसएस राजामौली, विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर कैमियो करते नजर आए। कल्कि 2898एडी 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने अपनी शानदार ओपनिंग की है। अब देखना होगा कि फिल्म आगे कितनी कमाई करती है।
