Kalki 2898 AD Part 2: दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) को हिट फिल्म कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 से बाहर कर दिया गया है। कल यह जानकारी सामने आई थी। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया था कि दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। जिसके बाद से ही लगातार बातें हो रही हैं। फैंस दीपिका पादुकोण के फिल्म से हटने की वजह जानना चाहते हैं। हालांकि शाम होते-होते, कल्कि 2898 एडी के डायरेक्टर नाग अश्विन ने एक पोस्ट डाला। जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि वह एक्ट्रेस दीपिका को टॉन्ट कर रहे हैं।
डायरेक्टर नाग अश्विन ( Nag Ashwin) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल्कि 2898 एडी की क्लिप शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जो हो गया उसे तुम बदल नहीं सकते, लेकिन जो होने वाला है उसे बदल सकते हो'। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से लोग इसे दीपिका पादुकोण से जोड़कर देख रहे हैं। रेडिट पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। खैर ये तो खुद नाग अश्विन ही बता सकते हैं कि यह पोस्ट किस के लिए लिए गई है।
बात करें दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) के फिल्म छोड़ने की तो, कहा जा रहा है फिल्म को लेकर एक्ट्रेस की डिमांड काफी बढ़ रही थी। दीपिका पादुकोण अपनी फीस बढ़ा रही थी, साथ ही शूटिंग के घंटों पर भी काम्प्रमाइज़ करने के लिए कह रही थी। जिस वजह से मेकर्स और दीपिका के बीच बात नहीं बन पाई, और उन्हें फिल्म से पीछे हटना पड़ा। बात करें कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 की तो अभी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। इस समय प्रभास( Prabhas) अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं जिसके बाद वह इस फिल्म को समय देंगे।
