साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD Week 1: कल्कि को हिंदी टॉप 20 फिल्मों में भी नहीं मिली जगह, क्या फेक हैं फिल्म के आंकड़े?

27 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 212.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वही हिंदी में 162.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। फिल्म ने तमिल में 23.10 करोड़, मलयालम में 14.20 करोड़ और कन्नड़ में 2.8 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Kalki 2898 AD

प्रभास की फिल्म कल्कि को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आए दिन फिल्म के आंकड़े बढ़ते जा रहे ह। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को हर जगह सराहना मिल रही है,लेकिन इस फिल्म की कमाई हिंदी पट्टी में काफी कम रही है जिस कारण इस फिल्म को टॉप 20 फिल्मों में जगह नहीं मिली है।

27 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 212.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वही हिंदी में 162.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। फिल्म ने तमिल में 23.10 करोड़, मलयालम में 14.20 करोड़ और कन्नड़ में 2.8 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये फिल्म है आगे

ये फिल्म करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज फिल्मों में पहले हफ्ते में हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में के बारे में जानते हैं। पठान (2023) ने बॉक्स ऑफिस हिंदी में 351.00 करोड़ की कमाई की थी। जवान (2023) ने 347.98 करोड़। एनिमल (2023)ने 300.81 करोड़। गदर 2 (2023) 284.63। केजीएफ चैप्टर 2 (2022) 268.63। बाहुबली 2 (2017) 247.00। वॉर 2 (2019) 228.50। सुलतान (2016) 229.16। टाइगर जिंदा है (2017) 206.04। संजू (2018) 202.51। वही कल्कि की कमाई हिंदी में अभी तक 162.50 करोड़ ही बस हुई है।

ये सितारे आए नजर

27 जून, 2024 को रिलीज होने वाली कल्कि 2898 AD में कमल हासन सुप्रीम, अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा, दीपिका पादुकोण सुमति, प्रभास भैरव और दिशा पटानी रॉक्सी की भूमिका में हैं। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article