साउथ मूवीज

कल्कि 2898 AD: दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस ने जीता पीवी सिंधु का दिल, फोटो शेयर कर लिखा-'जस्ट वाव'

kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे बड़ी स्टार कास्ट वाली यह फिल्म दुनिया भर के फैन्स का दिल जीत रही है। ऐसे में अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की हैं। पीवी सिंधु ने हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है।

Image

kalki

kalki 2898 AD: इस साल की मच अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 AD सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे बड़ी स्टार कास्ट वाली यह फिल्म दुनिया भर के फैन्स का दिल जीत रही है। ऐसे में अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की हैं। पीवी सिंधु ने हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है।

जस्ट वाव

बता दें कि पीवी सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर "कल्कि 2898 AD" में सुमति की भूमिका में दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर पोस्ट की है। शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस भी बेहद शानदार दिख रहा है। सिंधु ने फिल्म में दीपिका की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक प्यारा मैसेज शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, "जस्ट वाव। @deepikapadukone"

दीपिका की परफॉर्मेंस

पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण ने कई मौकों पर अपनी दोस्ती की झलक दिखाई है! पीवी सिंधु के अलावा सुमति के रूप में दीपिका की परफॉर्मेंस को कई अन्य सेलेब्स और दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस में भी दमदार कमाई कर रही है। 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने 4 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड लेवल पर 500 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये फिल्म 27 जून को कई भाषाओं में 2डी और 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से यह साइंस-फिक्शन मूवी कई रिकार्ड्स तोड़ चुकी है।

ये कलाकार आए नजर

फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन , अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी शामिल हैं । साथ ही राजेंद्र प्रसाद, पशुपति, शाश्वत चटर्जी, अन्ना बेन और चेम्बन विनोद जोस जैसे जाने-माने कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article