ज्योतिका को पसंद आई अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा', तारीफ करते हुए शेयर किया पोस्ट

Jyotika Praise Saiyaara Movie: 'सैयारा' मूवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना डेब्यू कर लिया है। इस मूवी को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। ऐसे में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने भी अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक लव स्टोरी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

Jyotika Praise Saiyaara Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' को हरकोई पसंद कर रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इस मूवी ने दर्शकों के दिलों पर भी कब्जा कर लिया है। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स 'सैयारा' की तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका का नाम भी जुड़ गया है। ज्योतिका (Jyotika) ने 'सैयारा' की तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है।

Jyotika Praise Saiyaara Movie

Pics Credit: Google

साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म 'सैयारा' को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। इस मूवी जो प्रभाव ज्योतिका के ऊपर डाला है एक्ट्रेस ने उसकी प्रशंसा की है। साथ ही अपने फैन्स के साथ फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। ज्योतिक ने इस पोस्ट में लिखा, 'एक तरफ जहां एक्शन-पैक्ड मूवी और आइटम गानों का एरा है। वहीं दूसरी ओर इमोशन, म्यूजिक और शानदार राइटिंग के साथ एक मूवी आई है, जिसे पूरी दुनिया का प्यार मिल रहा है।' इस पोस्ट में ज्योतिका ने फिल्म के राइटर से लेकर डायरेक्टर और एक्टर्स की खूब तारीफ की है।

End of Feed