NTR 31: वॉर 2 के बाद जल्द ही KGF डायरेक्टर संग शूटिंग शुरू करेंगे जूनियर NTR, लुक में होगा ये बदलाव

प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ड्रैगन है। वहीं फिल्म के लिए जूनियर एनटीरआर कमर कस रहे हैं और दिन-रात अपने लुक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

NTR 31: प्रशांत नील जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। जूनियर एनटीआर की नई फिल्म पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुई थी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन नवंबर के आसपास शुरू हुआ था। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

NTR 31

NTR 31

रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर मार्च में फिल्म की पूरी शूटिंग शुरू कर देंगे। जूनियर एनटीआर वॉर 2 की शूटिंग कर रहे थे, जिस कारण वो प्रशांत नील को डेट नहीं दे पा रहे थे। वॉर 2 के लिए अपना हिस्सा लगभग पूरा करने के साथ एनटीआर ने अपना ध्यान प्रशांत नील की एक्शन एंटरटेनर पर केंद्रित कर दिया है। एनटीआर ने प्रशांत नील की फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए एक्टर जमकर कमर कस रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

End of Feed