Junior NTR Post: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स समेत फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। बीती रात जूनियर एनटीआर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रैगन (Dragon) की पहली झलक दिखाई दी थी। जूनियर एनटीआर की मूवी के टीजर को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इस बीच जूनियर एनटीआर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें-केजीएफ' और 'सालार: पार्ट 1' से भी धांसू है Junior NTR स्टारर का टीजर, देखें वीडियो)
जूनियर एनटीआर ने फैंस पर लुटाया प्यार (pic credit-dragon movie)
जूनियर एनटीआर ने फैंस पर लुटाया प्यार
जूनियर एनटीआर की फिल्म का टाइटल और पहला ग्लिम्प्स रिलीज कर दिया गया है। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नाम ड्रैगन अनाउंस किया। सालार और केजीएफ जैसे ब्लॉकबस्टर बनाने वाले निर्देशक प्रशांत नील के साथ जूनियर एनटीआर पहली बार काम कर रहे हैं। ग्लिम्प्स में एनटीआर जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म की दुनिया, बड़े स्केल और दमदार विजुअल्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी। फिल्म के ग्लिम्प्स को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, 'सालों से आपका प्यार और सपोर्ट मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। हर दौर में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने फैंस का दिल से शुक्रिया करता हूं।'
जूनियर एनटीआर ने फैंस पर लुटाया प्यार (pic credit-instagram)
कब रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की मूवी
जूनियर एनटीआर ने आगे कहा, 'ड्रैगन के ग्लिम्प्स को मिला प्यार हमारे चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है। इससे हमें और ज्यादा आत्मविश्वास और उत्साह मिला है कि हम आप सभी के लिए एक यादगार फिल्म बना सकें।' इसका पूरा क्रेडिट एक ही इंसान को जाता है, मेरे प्रशांत नील को, जिन्होंने ड्रैगन का सपना देखा।' इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों, मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री और सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया। अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू तक कई बड़े सितारों ने भी ड्रैगन के ग्लिम्प्स की तारीफ की और जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि फिल्म ड्रैगन 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
