दादा NTR की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर, मौन बैठकर लगाया ध्यान

Jr NTR at NTR Ghat : जूनियर एनटीआर के परिवार के कई सदस्य एनटीआर घाट तक उनके पीछे-पीछे गए। एनटीआर के बेटे, अभिनेता-राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को भी घाट पर देखा गया। वह अपनी टीम के साथ पहुंचे और अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jr NTR at NTR Ghat : तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ( Jr NTR) ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता और नेता एनटी रामाराव जे की 101वीं जयंती मनाने के लिए अपने दादा के स्मारक, एनटीआर घाट का दौरा किया। एनटीआर के साथ उनके भाई नंदमुरी कल्याण राम भी शामिल हुए। ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में, देवरा स्टार को स्मारक पर हाथ जोड़े देखा जा सकता है। इसके बाद वह कल्याण के साथ जमीन पर बैठे और कुछ क्षण का मौन रखा। उन्हें देखने के लिए घाट पर बड़ी भीड़ उमड़ी

Jr NTR at NTR Ghat

जूनियर एनटीआर के परिवार के कई सदस्य एनटीआर घाट तक उनके पीछे-पीछे गए। एनटीआर के बेटे, अभिनेता-राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को भी घाट पर देखा गया। वह अपनी टीम के साथ पहुंचे और अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं जूनियर एनटीआर भी दादा को श्रद्धांजलि देने आए, बताते चले कि नंदामुरी तारक रामा राव (एनटीआर) एक प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने तीन कार्यकालों में सात वर्षों तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने 300 फिल्मों में अभिनय किया और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। 18 जनवरी 1996 को उनके हैदराबाद स्थित आवास पर उनका निधन हो गया था। आज उनकी 101वीं जयंती मनाई जा रही है।

End of Feed