साउथ मूवीज

'वॉर 2' के बाद जूनियर एनटीआर के हाथ लगीं एक और एक्शन फिल्म, पहली बार इस डायेरक्टर संग करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 29, 2025, 03:37 PM IST

Jr NTR Upcoming New Movie: साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) फिल्म वॉर 2 (War 2) के साथ इस मूवी के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। जूनियर एनटीआर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायेरक्टर से हाथ मिलाया है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म।

Image

ntrneel movie

Jr NTR New Movie: साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के बाद जूनियर एनटीआर एक और फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जूनियर एनटीआर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साउथ के जाने-माने डायरेक्टर से हाथ मिलाया है। फिल्म के ऐलान के साथ-साथ रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। तो चलिए जानते हैं जूनियर एनटीआर किस डायरेक्टर संग बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस डायेरक्टर संग काम करेंगे जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म को अभी फिलहाल एनटीआर नील (NTRNeel) का नाम दिया गया। साथ ही साथ पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा किया गया है। ये फिल्म 25 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। जूनियर एनटीआर की इस अपकमिंग फिल्म का ऐलान होने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इन फिल्मों से धमाल मचा चुके हैं प्रशांत नील

प्रशांत नील ने अपनी कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया है। प्रशांत नील की फिल्मों की लिस्ट में केजीएफ (KGF), केजीएफ 2 (KGF2), और सलार (Salaar) जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज हैं। आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर लास्ट फिल्म देवरा में नजर आए थे। जूनियर एनटीआर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की पहली फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article