देवरा को मिले बैड रिव्यू पर फूटा Jr. NTR का गुस्सा, जनता को ही बता डाला असली वजह

Jr. NTR angry on Public: इंटरव्यू के दौरान जब जूनियर एनटीआर से जब पूछा गया कि आपकी फिल्म देवरा फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। तब एनटीआर ने जवाब दिया कि- एक दर्शक के तौर पर हम आज कल बहुत ज्यादा नेगेटिव हो गए हैं.....

Jr. NTR angry on Public: जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) और जान्हवी कपूर ( Jahnvi Kapoor) की फिल्म देवरा इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 27 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एनटीआर की ये फिल्म दर्शकों के दिल में नहीं उतर पाई और न ही ये उम्मीदों पर खरी उतर पाई। देवरा को फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अपनी फिल्म को मिले ऐसे रिस्पॉन्स पर अब जूनियर एनटीआर ने जवाब दिया है।

Jr. NTR angry on Public

इंडिया टुडे के इंटरव्यू के दौरान जब जूनियर एनटीआर से जब पूछा गया कि आपकी फिल्म देवरा फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। तब एनटीआर ने जवाब दिया कि- एक दर्शक के तौर पर हम आज कल बहुत ज्यादा नेगेटिव हो गए हैं। हम अब फिल्मों का उतना मजा नहीं लेते हैं, हम केवल फिल्मों में नाप-तोल करते हैं उसकी गलतियाँ निकालते हैं । मैं जब अपने बेटे की फिल्म देखता हूं तो पाता हूं, उसे इस बात की कोई चिंता नहीं है कि वो कौन सी फिल्म देख रहा है, किस एक्टर को देख रहा है, वो बस फिल्म का आनंद लेता है। मुझे आश्चर्य होता है कि हम ऐसा क्यों नहीं करते?'

End of Feed