साउथ मूवीज

Alia Bhatt ने बताया Samantha Ruth Prabhu को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन हीरो, साथ में करना चाहती हैं काम

Alia Bhatt Praises Samantha Ruth Prabhu: आलिया ने आगे कहा कि- त्रिविक्रम सर की तरह, जब मैंने आपको यहां आने के लिए मैसेज किया...तो आपको यह कहने में लगभग साढ़े 6 सेकंड लगे कि मैं वहां आऊंगी। इससे पता चलता है कि आप किस तरह के इंसान हैं।

Image

Alia Bhatt Praises Samantha Ruth Prabhu

Alia Bhatt Praises Samantha Ruth Prabhu: आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और वेदांग रैना( Vedang Raina) की फिल्म जिगरा( Jigra) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए सामंथा रूथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) के साथ नजर आई। आलिया भट्ट की टीम के साथ साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु भी साथ नजर आई। इस इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने सामंथा की तारीफ करते हुए उन्हें ऑलराउंडर बताया। आलिया ने अभिनेत्री की खूब तारीफ करते हुए उन्हें इवेंट में आने के लिए धन्यवाद भी कहा

आलिया भट्ट ने जिगरा की प्रमोशन के दौरान, सामंथा को कहा, मेरी प्यारी सामंथा, आप ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह हीरो हैं। मैं आपकी प्रतिभा, आपका काम और ताकत की बहुत प्रशंसा करती हूं। पुरुषों की दुनिया में महिला होना आसान नहीं है, लेकिन आपने इन सब भेदभावों से ऊपर उठकर काम किया है। आप कमाल की अभिनेत्री हैं।

आलिया ( Alia Bhatt) ने आगे कहा कि- त्रिविक्रम सर की तरह, जब मैंने आपको मैसेज किया...तो आपको यह कहने में लगभग साढ़े 6 सेकंड लगे कि मैं वहां आऊंगी। इससे पता चलता है कि आप किस तरह के इंसान हैं। त्रिविक्रम सर, सामंथा और मुझे आपकी लिखी और निर्देशित फिल्म में साथ होना चाहिए आखिर में , आलिया भट्ट ने कहा, लोग कहते हैं कि अभिनेत्रियां एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं बहुत आभारी हूँ कि मेरी फिल्म को बढ़ावा देने के लिए यहां एक पैन-इंडियन सुपरस्टार है। बता दें कि आलिया भट्ट और सामंथा ने साथ में ढेर सारी बातें की, वीडियो में देख सकते हैं कैसे दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे से घुल-मिल रही हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article