Devara gets delayed: साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म देवरा (Devara) का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म देवरा का डायरेक्शन कोरटाला शिवा कर रहे हैं, जो साउथ के जाने-माने डायरेक्टर हैं। फिल्म देवरा के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही टीजर वीडियो रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने लोगों को बताया था कि जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर 5 अप्रैल के दिन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे लेकिन लेटेस्ट बज के अनुसार फिल्म देवरा तय समय पर रिलीज नहीं होगी।
Devara Glimpse: Jr NTR Is A Sea Warrior In Koratala Siva Film (Image credit: YouTube)
पिंकविला ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी है, 'फिल्म देवरा में हैवी वीएफएक्स वर्क देखने को मिलेगा, जिस कारण इसका फाइनल वर्जन तैयार होने में वक्त लगेगा। फिल्म के मेकर्स वीएफएक्स वर्क में बिल्कुल भी कम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं, जिस कारण वो इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर भी ट्रिपल आर की अपार सफलता के बाद देवरा का बेस्ट वर्जन दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। यही वजह है कि मेकर्स अब देवरा को रिलीज करने के लिए 2024 के आखिरी 6 महीनों में रिलीज डेट तलाश रहे हैं।'
सैफ अली खान की चोट की वजह से देवरा की शूटिंग पर पड़ा असर
कलाकार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की हाल ही में सर्जरी हुई है, जिसके चलते देवरा की शूटिंग पर असर पड़ा है। मेकर्स जल्दबाजी में देवरा की शूटिंग और वीएफएक्स वर्क नहीं निपटाना चाहते हैं। सैफ अली खान फिल्म देवरा में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। सैफ अली खान जब पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे, तब मेकर्स इसकी शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।
