Peddi में जाह्नवी कपूर के इंट्रोडक्शन सीन पर मचा बवाल, मेकर्स पर लगा 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' का आरोप

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 5, 2026, 10:52 AM IST

Janhvi Kapoor Peddi Controversy: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म पेड्डी रिलीज होते ही विवादों में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स हैं, जिसकी वजह से मेकर्स पर...

Janhvi Kapoor Peddi Controversy: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर राम चरण (Ram Charan) की इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पेड्डी रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म पेड्डी ने की कमाई के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी चर्चा हो रही हैं। लेकिन इन सब के बीच फिल्म पेड्डी के रिलीज होने के बाद जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर खबरों में हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को काफी वीक बताया जा रहा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स की आलोचना हो रही है। जाह्नवी कपूर के सीन्स पर ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लग रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Ram Charan और Janhvi Kapoor के किसिंग सीन पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास)

janhvi kapoor peddi

फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा बवाल (Image Source: Peddi Movie)

विवादों में आया जाह्नवी कपूर का किरदार

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह जाह्नवी कपूर के फिल्म पेड्डी में कुछ सीन्स है जिनपर ऑब्जेक्टिफिकेशन का आरोप लग रहा है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मेकर्स की आलोचना शुरू कर दी। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को एक स्टीरियोटाइप और जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज्ड तरीके से पेश किया गया है। लोग खास तौर पर जाह्नवी कपूर के इंट्रोडक्शन सीन पर सवाल उठा रहे हैं। फिल्म में राम चरण का किरदार उनके लुक्स और शरीर को लेकर आपत्तिजनक बातें करता है। इसके बाद एक सीन में जब एक किरदार पूछता है कि वो अचियम्मा को कैसे पहचानेंगे, तो पेड्डी जवाब देता है कि वो उन्हें चेहरे से नहीं, बल्कि उनकी कमर से पहचान लेगा। वो ये भी कहता है कि उसे उस लड़की के बारे में सब कुछ याद है, बस चेहरा याद नहीं। बात यहीं खत्म नहीं होती। फिल्म के एक और सीन में पेड्डी रात में अचियम्मा के घर पहुंचता है और उसे जबरदस्ती किस करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचियम्मा इसके लिए बार-बार मना करती है, लेकिन पेड्डी इसे अपने प्यार जताने का तरीका बताता है। (ये भी पढ़ें: Peddi Movie Review: 'पेड्डी' में दाग है Janhvi Kapoor की एक्टिंग, राम चरण ने उड़ाया गर्दा)

End of Feed