अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म में ये बॉलीवुड हसीना दिखाएंगी जलवा!! आरआरआर स्टार संग भी कर चुकी हैं काम

एटली पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर काम करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एटली ने इस प्रोजेक्ट के लिए ₹ 100 करोड़ की मांग की है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अप्रैल तक शुरू होने वाला है। अब ऐसी खबर है कि इस फिल्म में बॉलीवुड की एक हसीना की एंट्री होने वाली है।

अल्लू अर्जुन हाल ही में फिल्म पुष्पा-2 में नजर आए थे। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। अब लंबे समय से ऐसी अफवाह है कि एक्टर जल्द ही एटली की फिल्म में नजर आने वाली है। अब इस फिल्म में बॉलीवुड की एक हसीना को लेकर पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में ये एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर की फिल्म में नजर आई थी। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये एक्ट्रेस।

janhvi kapoor

janhvi kapoor

फिल्ममेकर और एक्टर ने अभी तक अपनी फिल्म का आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। हालांकि, उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है। अब ऐसी अफवाह है कि जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। पिछले कुछ हफ्तों से अल्लू अर्जुन की निर्देशक के साथ फिल्म को लेकर मीटिंग की भी खबरे सामने आ रही थी। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म में पांच एक्ट्रेस नजर आने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए कास्टिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्देशक जान्हवी कपूर को एक्शन एंटरटेनर में लीड एक्ट्रेस में से एक पर लेना का विचार कर रहे हैं। एटली ने अल्लू के साथ फिल्म का निर्देशन करने के लिए मोटी फीस मांगी है।

End of Feed