Janhvi Kapoor Video: साउथ के पॉपुलर एक्टर राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी नजर आने वाली हैं। इस बीच एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर... (ये भी पढ़ें-Peddi Advance Booking: पहले दिन ही गर्दा उड़ाएगी राम चरण की पेड्डी, होगी मोटी कमाई)
जाह्नवी कपूर को लग गई चोट (pic credit-zoom)
डर गईं जाह्नवी कपूर
साउथ के पॉपुलर एक्टर राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इवेंट में राम चरण, जाह्नवी कपूर और निर्देशक बुच्ची बाबू सना मंच पर मौजूद थे। तभी एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे राम चरण के पास पहुंचने की कोशिश करने लगा। उसे रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत हरकत में आए, जिसके बाद मंच पर थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। फैन को रोकते समय धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई और वह अपना संतुलन खो बैठा। इस दौरान जाह्नवी कपूर काफी घबरा गईं। उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड्स के रवैये की आलोचना की, जबकि कई लोगों ने कहा कि कलाकारों की सुरक्षा सबसे जरूरी होती है।
शुरू हुई पेड्डी की एडवांस बुकिंग
बताते चलें कि राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर और शिवराजकुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। Sacnilk के अनुसार, 2 जून सुबह 10 बजे तक फिल्म पेड्डी ने भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से लगभग 4.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा 1.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और अब तक 78 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। वहीं तमिल और हिंदी वर्जन की बुकिंग अभी काफी धीमी रही है।
