Jana Nayagan CBFC Certificate: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जन नायगन को लेकर एक अपडेट सामने आ रहे है। अभी हाल ही में फिल्म जन नायगन की रिलीज को लेकर खबर सामने आई थी। अब फिल्म जन नायगन को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जन नायगन का अब रन टाइम क्या है और मूवी को कौन सा सर्टिफिकेट मिला।
पास हुई थलापति विजय की फिल्म (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Jana Nayagan Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी Vijay की फिल्म, फैन्स हुए उत्साहित
A सर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'जन नायगन'
एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म जन नायगन को लेकर अभी हाल ही में सामने आया नया अपडेट है। फिल्म जन नायगन को सीबीएफसी ने पास कर दिया है। CBFC की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद सर्टिफिकेट के मुताबिक, थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म का ऑफिशियल रनटाइम 183 मिनट रखा गया है, यानी यह फिल्म 3 घंटे और 3 मिनट लंबी होगी। हालांकि, सीबीएफसी सर्टिफिकेट में अभी फिल्म की कहानी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म में कुल 13 कट लगाए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:CBFC से मिले सर्टिफिकेट पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, 'Jana Nayagan' को लेकर दिया बड़ा अपडेट
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म जन नायगन की रिलीज डेट को लेकर को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अभी हाल ही में सामने आई York Cinemas की रिपोर्ट में बताया गया कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन इसी महीने यानी 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म जन नायगन की रिलीज जनवरी 2026 से ही टाली जा रही है
