Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Dating Rumours: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा सामंथा बतौर निर्माता फिल्म 'शुभम' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की हैं। सामंथा को इस दौरान निर्देशक राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ भी फोटो शेयर करते हुए देखा गया। सामंथा और राज की साथ में फोटो देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू दिए हैं।
इन पिक्स को शेयर करते हुए सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'यह बहुत लंबा सफर रहा है लेकिन आज भी अपनी मंजिल पर है। नई शुरुआत। सुभम 9 मई को रिलीज होने वाली है।' राज निदिमोरू के साथ सामंथा की फोटो देखने के बाद लोगों ने 'नई शुरुआत' वाले पोस्ट को देख लोगों ने इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि राज और सामंथा ने अभी तक इन खबरों पर ना तो रिएक्शन दिया है और ना ही रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है।
सामंथा को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई सीरीज 'सिटाडेल हनी-बनी' में देखा गया था। इस सीरीज में सामंथा के साथ वरुण धवन नजर आए थे। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब सामंथा ने अपने बैनर तले बनी पहली फिल्म 'सुभम' को प्रोड्यूस किया है। एह मूवी 9 मई के दिन रिलीज होगी। इस हॉरर-कॉमेडी का इंतजार हरकोई कर रहा है।
