Ram Charan और Upasana Konidela के घर फिर से गूंजेगी किलकारियां, दोबारा बनेंगे पेरेंट्स? जानिए सच

Ram Charan-Upasana Konidela on Expecting Second Child: हाल ही में एक इवेंट के दौरान साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) ने दूसरी बार मां बनने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानें उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बारे में क्या कहा है?

Ram Charan-Upasana Konidela on Expecting Second Child: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। बीते साल राम चरण की पत्नी उपासना ने बेटी क्लिन कारा को जन्म दिया था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आने वाले दिनों राम चरण की वाइफ उपासना जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस खबर के वायरल होते ही राम चरण और उपासना कोनिडेला के फैन्स यह जानने के लिए बेताब है कि क्या ये कपल सच में दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं? इन खबरों पर राम चरण की पत्नी ने भी रिएक्शन दिया है।

Ram Charan-Upasana

उपासना कोनिडेला ने हाल ही में महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इवेंट होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें 30 की उम्र के बीच में मां बनने का कोई अफसोस नहीं है। उपासना ने बताया कि अगर एक महिला को पता है कि सही समाधान यह है कि अगर एक महिला को पता है उसे क्या और कब चाहिए तो घबराने की कोई बात नहीं है।

End of Feed