साउथ मूवीज

Coolie: क्या साई-फाई और टाइम ट्रैवल मूवी है रजनीकांत की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर? डायरेक्टर ने फैन थ्योरीपर तोड़ी चुप्पी

Coolie concept revealed: अभिनेता रजनीकांत की अपकमिंग मूवी कुली को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की थ्योरीज चल रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि ये टाइम ट्रैवल या साई-फाई मूवी है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए, जिस दौरान उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की।

Image

Image Source: Coolie Movie Poster

Coolie concept revealed: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रजनीकांत की अपकमिंग मूवी कुली को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई उनकी फिल्म के बारे में ही बात कर रहा है। अगर इंटरनेट पर जाकर आप देखेंगे तो पाएंगे कि इसके कॉन्सेप्ट पर भी काफी सारी बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे साई-फाई मूवी बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे टाइम ट्रैवल मूवी समझ रहे हैं। फैंस की इन थ्योरीज के बारे में डायरेक्टर लोकेश कनगराज को भी अच्छे से पता है और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वो लगातार ये बातें इंटरनेट पर पढ़ रहे हैं। लोकेश ने कहा है कि वो खुद ये देखकर चौंक गए हैं कि लोग उनकी फिल्म के बारे में इस तरह की बातें कर रहे हैं।

लोकेश कनगराज ने मीडिया से इंटरनेट पर वायरल हो रही थ्योरीज के बारे में कहा, "मैंने भी लोगों द्वारा बनाई जा रही थ्योरीज के बारे में पढ़ रहा हूं। इन्हें पढ़कर मैं खुद भी चौंक गया हूं। लोग फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद क्या-क्या बातें बना रहे हैं, ये वाकई चौंकाने वाला है। मैंने सत्यराज सर के भी इस बारे में बात कर रहा था कि लोग फिल्म के बारे में जो अंदाजे लगा रहे हैं, उनके बारे में तो मैंने सोचा भी नहीं था। कोई इसे साई फाई मूवी बता रहा है और कोई इसे टाइम ट्रैवल...। मैं कहना चाहूंगा कि जब लोग इसे देखेंगे तो वो चौंक जाएंगे कि इसकी असली कहानी क्या है।"

लोकेश कनगराज का बयान अगर ध्यान से पढ़ा जाए तो न ही उन्होंने फैन थ्योरीज से इंकार किया है और न ही उन्हें स्वीकार किया है। इस हिसाब से जब फिल्म कुली सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो वाकई सरप्राइज कर देगी। बताते चलें कि फिल्म कुली 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी सीधी टक्कर वॉर 2 से है, जिसे यशराज बैनर ने बनाया है। माना जा रहा है कि ये साल 2025 की सबसे बड़ी भिड़ंत है, जिससे सिनेमाघर हिल उठेंगे। वैसे आप फिल्म वॉर 2 और कुली में से किसे सबसे पहले देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article