साउथ मूवीज

Indian 2: एक बार फिर टली Kamal Haasan स्टारर की रिलीज डेट, अब इस महीने में देगी दस्तक

Kamal Haasan's Indian 2 Release Date Postponed: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) की नई फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) की रिलीज डेट को एक बार फिर बदलने का फैसला लिया गया है। अब फिल्म जून नहीं बल्कि इस महीने में रिलीज होगी।

Image

Indian 2

Kamal Haasan's Indian 2 Release Date Postponed: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की नई फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) की शूटिंग काफी समय से चल रही है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक काफी लंबे से कर रहे हैं। 'इंडियन 2' का निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। पहले बताया गया था कि 'इंडियन 2' इस जून महीने में रिलीज की जाएगी। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि 'इंडियन 2' जून नहीं बल्कि जुलाई में रिलीज की जाएगी।

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' को निर्माताओं ने जुलाई में रिलीज करने के निर्णय लिया है। फिल्म इस समय अंडर प्रोडक्शन स्टेज में है। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं की ओर से कन्फर्मेशन आना अभी बाकी है। एस शंकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'इंडियन 2' पर जनवरी 2019 से काम चल रहा है लेकिन फिल्म सेट पर कुछ दुर्घटनाओं के कारण इसमें लगातार देरी हुई।

'इंडियन 2' 1996 की फिल्म 'इंडियन' की अगली कड़ी है। पहली किस्त में विक्रम अभिनेता को सेनापति की भूमिका में दिखाया गया था, जो एक उम्रदराज स्वतंत्रता सेनानी था। वः समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। 'इंडियन 2' में काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। 'इंडियन 2' के अलावा कमल हासन के पास प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी है। फिल्म में कमल हासन को विलेन के रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article