Indian 2: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के एक कॉस्ट्यूम को बनाने में लगे थे 4 महीने, खर्च जानकर होंगे दंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 13, 2024, 03:24 PM IST

Indian 2:कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 12 जुलाई को रिलीज हुई है। इसी बीच राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर एसबी सतीशन ने कुछ खुलासे किए है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म एक पोशाक डिजाइन करने में उन्हें 4 महीने लगे। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या बताया है।

Indian 2: कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 12 जुलाई को रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म इस साल की तामिल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। कमल हासन की ये फिल्म 28 साल बाद रिलीज हुई है। इसी बीच राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर एसबी सतीशन ने कुछ खुलासे किए है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म एक पोशाक डिजाइन करने में उन्हें 4 महीने लगे। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या बताया है।

Indian 2

Indian 2

कमल हासन की फिल्म में इस्तेमाल की गई सिर्फ एक पोशाक को डिजाइन करने में सतीशन को 4 महीने लगे। उन्होंने बताया कि इसकी लागत 20 लाख रुपये थी और यह भारत में उपलब्ध नहीं थी। अबू धाबी में सतीशन को पोशाक मिल गई, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। कपड़ा एक्शन सीक्वेंस के लिए सही नहीं थे, इसलिए उन्हें फिर से काम करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार इंडियन 2 में उनका काम एक एक्शन सीन और एक गाने के सीक्वेंस में एक कॉस्ट्यूम तक ही सीमित है, लेकिन उनका ज्यादातर काम इंडियन 3 में है।

End of Feed