IIFA Utsavam 2024: इंटरनेशनल इंडियन एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 की शुरुआत हो गई है। इसका पहला दिन 27 सितंबर को था, जिसमें साउथ के सितारों को अवॉर्ड्स मिले। इस दिन साउथ के हर बेस्ट फिल्म के लिए सितारों को सम्मानित किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वही इस अवॉर्ड्स समारोह में सामंथा रुथ प्रभु को मिला वुमन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वही इस अवॉर्ड्स समारोह में ऐश्वर्या राय भी नजर आईं। ऐश्वर्या राय को बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मानित किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें ऐश्वर्या राय को पोन्नियिन सेल्वन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है। इसके अलावा पोन्नियिन सेल्वन के नाम पांच अवॉर्ड हुए। बता दें बेस्ट एक्टर विक्रम को भी पोन्नियिन सेल्वन 2 के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा पोन्नियिन सेल्वन 2 के डायरेक्टर मणि रत्नम को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के लिए एआर रहमान को पोन्नियिन सेल्वन 2 के लिए सम्मानित किया गया। जयराम को भी पोन्नियिन सेल्वन 2 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
चिरंजीवी को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा के अवॉर्ड से सम्मनित किया गया है। बता दें सामंथा रुथ प्रभु को वुमन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलता देख फैंस के बीच काफी खुशी का मौहाल है। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु अपने एक्स पति के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके एक्स पति ने अपनी प्रेमिका से सगाई है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ही शादी करने वाले हैं।
