Hari Hara Veera Mallu Trailer Reaction: पवन कल्याण (Pawan Kalyan) फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में काफी ज्यादा एक्टिव है। फैंस एक्टर की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ-साथ बॉबी देओल का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का क्या रिएक्शन है।
ट्रेलर में पवन कल्याण पावर मोड में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर एक महाकाव्य एक्शन ड्रामा है। ट्रेलर में बॉबी देओल का जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहा है। वही निधि अग्रवाल अपने अदाओं से फैंस को दीवाना कर रही है। ट्रेलर देख एक यूजर ने लिखा-OMG स्वैग। दूसरे ने लिखा-"डीपी सीएम + एक्टर + डांसर + सिंगर + ग्लोबल स्टार + क्रेज का बाप + मोटिवेटर + हैंडसम + डायमंड हार्ट वाला आदमी = पीके सर।" तीसरे ने कमेंट किया-"7 साल बाद नॉन रीमेक फिल्म। चौथे ने लिखा-"रोंगटे खड़े हो गए।
कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को गिरीश जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 24 जुलाई,2025 को रिलीज होगी। ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को पहले 12 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। ये फिल्म 17वीं सदी के मुगल साम्राज्य पर आधारित है। ये तेलुगु भाषा की एतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर कृष जगरलामुडी और ज्योति कृष्णा हैं। ये फिल्म का पहला पार्ट है। इसमें पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, कबीर बेदी और सत्यराज लीड रोल में हैं।
