साउथ मूवीज

Jai Hanuman: चिरंजीवी-रामचरण संभालेंगे धर्म की कमान, बाप या बेटे में से कोई एक बनेगा 'हनुमान'

Jai Hanuman: साउथ स्टार तेजा सज्जा की तेलुगु सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ ने पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजवाया है। इस सफलता के बाद ऐसी अफवाहें हैं कि फिल्म के निर्माता अगली कड़ी जय हनुमान में भगवान हनुमान के रूप में चिरंजीवी या राम चरण को लेने पर विचार कर रहे हैं।

Image

ram charan

Jai Hanuman: साउथ स्टार तेजा सज्जा की तेलुगु सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ ने पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजवाया है। भगवान हनुमान पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी ‘हनुमान’ ने तगड़ा कलेक्शन कर लिया है। इस सफलता के बाद ऐसी अफवाहें हैं कि फिल्म के निर्माता अगली कड़ी जय हनुमान में भगवान हनुमान के रूप में चिरंजीवी या राम चरण को लेने पर विचार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मेकर्स बाप या बेटे किसके पसंद करते हैं हनुमान के रोल के लिए।

गुल्टे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के निर्माता चैतन्य रेड्डी ने इस भूमिका के लिए चिरंजीवी या राम चरण को फिल्म में लेने के लिए विचार कर रहे हैं। इस साल हनुमान की रिलीज से पहले कई फैंस ने अनुमान लगाया था कि निर्माता भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए चिरंजीवी को लेंगे।

चिरंजीवी और राम कौन बनेंगे हनुमान

मेकर्स ने फिल्म में किरदार के बारे में खुलासा नहीं किया, जिससे सीक्वल में प्रमुख कास्टिंग के लिए जगह बनी रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि चिरंजीवी और राम चरण जैसे सुपरस्टार्स को अब इस किरदार के लिए चुना जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ये सितारे आए नजर

हनुमान की कहानी एक ऐसे युवक की है जो एक रहस्यमयी रत्न को पाने के बाद भगवान हनुमान की शक्तियां प्राप्त कर लेता है। इस फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकानी, विनय राय और वेनेला किशोर जैसे कलाकार भी हैं। यह साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फ़िल्मों में से एक रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article