Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं। इस मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। 'हनुमान अंश' अब तक कई फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर चुकी है। नीम करोली बाबा की जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट्स में शामिल हो चुकी है। रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए बैठी है। दिलचस्प बात यह है कि वीकडेज में भी यह मूवी शानदार प्रदर्शन कर रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office: 5वें दिन आया जबरदस्त उछाल, जल्द छुएगी 200 करोड़ का आंकड़ा)
पांचवें हफ्ते में भी जारी है 'हनुमान अंश' का जलवा (Pic Credit: Instagram)
33वें दिन भी डबल डिजिट में रही 'हनुमान अंश' की कमाई
Sacnilk के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को 11 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ 'हनुमान अंश' ने हिंदी सिनेमा में पांचवें मंगलवार की कमाई का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह 33वें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Batwara 1947' के फ्लॉप होने पर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'पता नहीं था ऐसा...')
'हनुमान अंश' ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर' ने रिलीज के 33वें दिन 5.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में 'हनुमान अंश' ने पांचवें मंगलवार को 11 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पांचवें सोमवार को 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। उम्मीद है कि यह मूवी जल्द ही 200 करोड़ रुपये कमा लेगी। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने केवल 2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिल्म में शोभिनाव सतैया ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। उनके अलावा चंदन के आनंद, अनिल रस्तोगी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
