Goodachari 2: Emraan Hashmi के हाथ लगी Adivi Sesh की फिल्म !! अब साउथ में होगा जलवा

Emraan Hashmi in Goodachari 2: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) की अपकमिंग फिल्म 'गुडाचारी 2' (Goodachari 2) में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एंट्री होती दिखाई दे रही है। बॉलीवुड के बाद इमरान अब साउथ का रुख करने के लिए तैयार हैं।

Emraan Hashmi in Goodachari 2: साउथ एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) स्टारर फिल्म 'गुडाचारी' की सफलता के बाद मेकर्स ने 2022 में इसके सीक्वल की घोषणा की थी। 'गुडाचारी 2' की घोषणा होने के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट को बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट के जरिए फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि इसमें अदिवी शेष के साथ लीड रोल में बनिता संधू नजर आएंगी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अदिवी शेष की 'गुडाचारी 2' (Goodachari 2) में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एंट्री होती दिखाई दे रही है।

Adivi Sesh and Emraan Hashmi

बॉलीवुड में फैन्स के बीच एक अलग पहचान बनाने के बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी धमाल मचाने की तैयारियां शुरू कर ली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने एक बार फिर सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बताया जा रहा है कि अदिवी शेष की फिल्म 'गुडाचारी 2' में इमरान हाशमी को अहम भूमिका में देखा जाएगा। अदिवी शेष और इमरान हाशमी को एक ही फ्रेम में देखना फैन्स के लिए बड़ा तोहफा होगा।

End of Feed