Gold smuggling case: रान्या राव के सौतेले पिता पर बड़ा एक्शन! हिरासत पर एक्ट्रेस को पड़े कई थप्पड़

Gold smuggling case: गोल्ड स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रान्या राव ने पांच पन्नों का लेटर लिखकर कई पोल खोली हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें कम से कम 10-15 बार मारा है। साथ ही गालों पर थप्पड़ भी मारे हैं कई खाली पन्नों पर जबरदस्ती सिग्नेचर करवाया गया है।

Gold smuggling case: गोल्ड स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रान्या राव ने हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों पर मारपीट करने और उनपर दबाव डालने का आरोप लगाया है। इसी बीच उनके सौतेले पिता और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पुलिस महानिदेशक (कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन) के रामचंद्र राव को 'कंपल्सरी लीव' पर जाने का आदेश दिया गया है।

Ranya Rao

Ranya Rao

रामचंद्र तब सुर्खियों में आए जब उनकी बेटी रान्या को 3 मार्च को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार वह दुबई से 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी। राव्या महीने में 4-5 बार दुबई जाती थी। जिस करने पुलिस को शक था।

End of Feed