Game Changer Release Date: साउथ सुपरस्टार रामचरण (Ram Charan) की अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। इस फिल्म में रामचरण के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नजर आने वाली हैं। निर्देशक शंकर की गेम चेंजर के अलावा कमल हासन के साथ इंडियन 2 भी रिलीज होने वाली हैं। इंडियन 2 जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने गेम चेंजर की डेट को लॉक कर दिया है। फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
Ram Charan and Kiara Advani (credit pic: Instagram)
मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अगले महीने रामचरण के बर्थडे पर कर सकते हैं। उनके बर्थडे पर ये फैंस के लिए तोहफा होगा। इस फिल्म में एक्टर आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। अभी इस फिल्म के एक्शन सीन्स पर काम चल रहा है।
इस दिन रिलीज होगी गेम चेंजर
फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। ये एक बिग बजट प्रोजेक्ट है। रामचरण और कियारा के साथ फिल्म में नवीन चंद्र, अंजिल, एसजे सूर्या, जयाराम समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फैंस फिल्म के ऑफिशियल रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म साल 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होगी। गेम चेंजर के अलावा एक्टर RC 16 में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना करेंगे। इस प्रोजेक्ट में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। मेकर्स इस फिल्म को जल्द से जल्द फ्लोर पर लाने की तैयारी में है।
