साउथ मूवीज

कॉपीराइट मामले को लेकर गेम चेंजर डायरेक्टर शंकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'मैं बहुत ज्यादा निराश हूं...'

गेम चेंजर डायरेक्टर शंकर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। फिल्म मेकर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 10.11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। अब इसे लेकर फिल्म मेकर ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Image

director Shankar

गेम चेंजर डायरेक्टर शंकर हाल ही में विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। शंकर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शंकर फिल्म एंथिरन पर कॉपीराइट मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गए है। रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 10.11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। अब इस मामले को लेकर शंकर ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर ने क्या कहा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शंकर ने कहा-"मैं ईडी, चेन्नई क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई को जनता के ध्यान में लाना चाहता हूं, जिसमें उन्होंने फिल्म एंथिरन (रोबोट) से संबंधित कॉपीराइट के आरोपों के आधार पर मेरी तीन संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।" फिल्म मेकर का कहना है कि अभी तक उन्हें ईडी से उनकी संपत्ति की कुर्की के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और यह केवल मीडिया में प्रसारित जानकारी है। शंकर ने इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करार दिया है ।

कार्यवाही बंद करेंगे अधिकारी?

शंकर ने कहा-"मुझे यकीन है कि अधिकारी अपनी कार्रवाई करेंगे और इस मामले में आगे की कार्यवाही बंद कर देंगे। अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो मेरे पास कुर्की आदेश के खिलाफ अपील करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।"

क्या था मामला

रिपोर्ट के अनुसार ईडी साल 2011 में आरूर तमिलनाडन ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक याजिका दायर कर शिकायत की थी। तमिलनाडन ने शिकायत में ये बताया था कि एस शंकर की फिल्म 'एंथिरन' से उनकी फिल्म की कहानी 'जिगुबा' से काफी ज्यादा मिलती-जुलती है। जिस कारण उन्हेंने एस शंकर के ऊपर कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। छानबीन में जानकारी मिली कि शंकर को 'एंथिरन' पर अपने काम के लिए 11.5 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें कहानी के डेवलपमेंट, स्क्रिप्ट, डायलॉग और निर्देशन शामिल था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article