साउथ मूवीज

नहीं रहें मशहूर मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन, PM मोदी ने भी जताया दुख

MT Vasudevan Died: मशहूर लेखक एमटी वासुदेवन का 25 दिसंबर की रात को निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से उनका इलाज कोझिकोड में चल रहा था लेकिन वो 25 दिसंबर को समय से हार गए और उन्होंने अंतिम सांसे लीं।

Image

MT Vasudevan

MT Vasudevan Died: मशहूर लेखक एमटी वासुदेवन का 25 दिसंबर की रात को निधन हो गया है। बता दें वे मशहूर मलयालम उपन्यासकार और फिल्म के लेखक थे। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से उनका इलाज कोझिकोड में चल रहा था लेकिन वो 25 दिसंबर को समय से हार गए और उन्होंने अंतिम सांसे लीं।

एमटी वासुदेवन के निधन के बाद केरल सरकार ने दो दिन के शोक की घोषणा की है। पीएम मोदी के साथ-साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए लिखा-'मलयालम सिनेमा और साहित्य के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक एमटी वासुदेवन नायर जी के निधन से दुखी हूं। उनके काम ने कई पीढ़ियों को आकार दिया है और आगे भी कई लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'

चार बार मिला था बेस्ट लेखक का पुरस्कार

एमटी वासुदेवन नायर का सिनेमा और साहित्य में बड़ा हाथ है। उन्होंने सात फ़िल्मों का निर्देशन किया है। वहीं उन्होंने लगभग 54 फिल्मों के लिए कहानी लिखी है। उन्हें चार बार बेस्ट कहानी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कब होगा एमटी वासुदेवन का अंतिम संस्कार

रिपोर्ट के अनुसार एमटी वासुदेवन का अंतिम संस्कार आज यानी 26 दिसंबर को शाम 5 बजे मावूर रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। आज शाम 4 बजे से लोग उनके निवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल और लेखक एमएन करास्सेरी, मंत्री ए.के. ससीन्द्रन और सांसद शफी परमबिल भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article