साउथ मूवीज

Exclusive: पिकलबॉल खेलती हैं साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला? एक्ट्रेस ने कही ये बात

Sreeleela Exclusive: टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग के इवेंट में कई दिग्गज लोग शामिल हुए। इस इवेंट में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला भी नजर आई। इस दौरान उन्होंने जूम टीवी के साथ खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- sreeleela instagram

Sreeleela Exclusive: आज यानी 18 नवंबर को चेन्नई में इंडियन पिकलबॉल लीग का ग्रैंड लॉन्च हुआ। ये लीग टाइम्स ग्रुप ने शुरू की है और यह भारत की एकमात्र नेशनल पिकलबॉल लीग है जिसे खेल मंत्रालय के तहत इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन ने मान्यता दी है। इस इवेंट में कई दिग्गज लोग पहुंचे। इस लिस्ट में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला का नाम भी शामिल है। इवेंट में श्रीलीला ने खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही पिकलबॉल खेलने की कोशिश करेंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

श्रीलीला ने पिकलबॉल को लेकर कही ये बात

मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला ने जूम टीवी से खास बातचीत में बताया कि पिकलबॉल बहुत तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। श्रीलीला ने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि ये भारत की पहली ऑफिशियल और सही मायनों में पिकलबॉल लीग है। यह खेल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आज हमने पांच टीमों को देखा, मैं सभी टीमों को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। मैंने अभी तक कोई टीम नहीं चुनी है। मैं यहां सिर्फ इस खेल को सपोर्ट करने आई हूं और जल्द ही खुद भी खेलने की कोशिश करूंगी। अभी तक टाइम नहीं मिला, लेकिन बहुत जल्द खेलूंगी। मुझे हैदराबाद में शूटिंग के दौरान इस खेल के बारे में पता चला। मेरे दोस्त और वहां के कई लोग पिकलबॉल खेलते दिखे, तब मैंने पूछा ये क्या खेल है? फिर पता चला कि यही वह खेल है जो सबसे तेजी से पॉपुलर हो रहा है। मैंने गूगल किया और बहुत इंट्रेस्टिंग लगा।' इंटरव्यू के दौरान श्रीलीला ने बताया कि बचपन में वे टेनिस खेलती थीं और बाद में बैडमिंटन और हॉकी भी खेल चुकी हैं।

श्रीलीला की फिल्में

एक्ट्रेस श्रीलीला ने तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में धमाल मचाया है। उन्होंने साल 2017 में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में धमाल मचा दिया था। श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' में 'थप्पड़ मारूंगी' गाने में ठुमके लगाए थे। श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेकरार हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article