इमरान हाशमी-अदिवी शेष की स्पाई थ्रिलर 'जी 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस साल दस्तक देगी फिल्म

Emraan Hashmi movie G2 Release Date: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और साउथ एक्टर अदिवी शेष ने स्पाई थ्रिलर फिल्म जी 2 के लिए हाथ मिलाया है। इस बीच फिल्म जी 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बता दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इमरान हशमी की ये मूवी कब रिलीज होगी।

G2 Release Date: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो रिलीज हई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने धांसू एक्शन किया है। इमरान हाशमी की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस बीच उनकी स्पाई थ्रिलर मूवी जी 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में बता दिया है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट में...

g2 movie

pic credit-emraan hashmi instagram

कब रिलीज होगी इमरान हाशमी-अदिवी शेष की जी 2

बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और साउथ एक्टर अदिवी शेष ने स्पाई थ्रिलर फिल्म जी 2 के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जी 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें इमरान और अदिवी बेहद खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इमरान ने बता दिया है कि ये मूवी कब रिलीज होगी। ये स्पाई थ्रिलर मूवी 'जी 2' 1 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में इमरान और अदिवी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी दिखाई देंगी। वहीं इस फिल्म निर्देशन विनय कुमार सिरिगिनेडी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म जी2, साल 2018 में आई फिल्म गुडचारी का सीक्वल है।

End of Feed