साउथ मूवीज

Kaantha pooja ceremony: दुलकर सलमान-भाग्यश्री की फिल्म शूटिंग से पहले पूजा सेरेमनी की फोटो आई सामने, राणा दग्गुबाती भी आए नजर

दुलकर सलमान अपने आने वाली फिल्म कांथा के लिए काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वो भाग्यश्री के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की पूजा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वही राणा दग्गुबाती बड़ी दाढ़ी और सनग्लास में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।

Image

Kaantha pooja ceremony

दुलकर सलमान अपने आने वाली फिल्म कांथा के लिए काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वो भाग्यश्री के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की पूजा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इन फोटोज में राणा दग्गुबाती भी स्वैग में नजर आ रहे हैं।

कांथा को सेल्वमनी सेल्वराज निर्देशित कर रहे हैं। बता दें कांथा का पूजा समारोह हैदराबाद में हुआ है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडियी पर जमकर वायरल हो रही है। दुलकर सलमान इस फोटो में काला चश्मा लगाएं सफेद कुर्ता-पायजामा पहने बैठे हुए हैं। वही राणा दग्गुबाती भी सफेद कुर्ता और कंधे पर बेज रंग की शॉल लपेटी हुए खड़े नजर आ रही है। बड़ी दाढ़ी और सनग्लास में वे काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट में होगी शूट?

भाग्यश्री बोरसे ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है जिसमें गोल्डन ब्लाउज है। फैंस एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार राणा दग्गुबाती की कांथा को फिल्म ब्रमायुगम की तरह ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया जा सकता है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

ऐसी कहानी जो हमें अपने अंदर तक समेट लेती है

कुछ दिनों पहले दुलकर सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि ऐसा बहुत कम बार होता है जब हमें कोई ऐसी कहानी मिलती है जो हमें अपने अंदर तक समेट लेती है और हमें अच्छे सिनेमा की ताकत की याद दिलाती है। कांथा वह प्रोजेक्ट है जिसने हमें एक साथ लाया है और मैं इस बेहद अच्छी टीम के साथ इस यात्रा की शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। कांथा की दुनिया में आपका स्वागत है। अब फैंस बेस्रबी से दुलकर सलमान की फिल्म कांथा का इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article