Dostana 2 से जाह्नवी कपूर को इस साउथ हसीना ने किया बाहर!! विक्रांत-लक्ष्य संग रोमांस करती आएगी नजर

Sreelela joins Dostana 2: करण जौहर (Karan Johar) ने कुछ वक्त पहले जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ दोस्ताना 2 (Dostana 2) शुरू की थी, जिसमें कार्तिक आर्यन भी अहम रोल में थे लेकिन कुछ कारणों के चलते ये फिल्म बंद हो गई। ताजा खबरों की मानें तो करण जौहर ने दोस्ताना 2 दोबारा शुरू करने का प्लान बनाया है, जिसमें श्रीलीला (Sreelela) अहम रोल में दिखाई देंगी।

Sreelela joins Dostana 2: निर्माता करण जौहर ने साल 2021 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के साथ दोस्ताना 2 का ऐलान किया था, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी। शूटिंग के कुछ समय के बाद कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे क्योंकि मेकर्स के साथ उनके कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज हो गए थे। इसके बाद दोस्ताना 2 ठंडे बस्ते में चली गई थी और फिर कभी भी इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पायी। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने दोस्ताना 2 को दोबारा फ्लोर पर लाने का प्लान बनाया है लेकिन इसकी स्टारकास्ट में कई बड़े बदलाव हुए हैं।

Janhvi Sreelela

न्यूज 18 इंडिया की ताजा खबर के मुताबिक, 'फिल्म दोस्ताना 2 की कहानी में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे। करण जौहर ने फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर को बदलने का प्लान बनाया है। फिल्म दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर लीड रोल निभाने वाली थीं, जिनकी जगह साउथ अदाकारा श्रीलीला को लिया जाएगा। पुष्पा 2 में कमाल का डांस नम्बर करने वाली श्रीलीला की हिन्दी दर्शकों में जबरदस्त फॉलोइंग बढ़ी है, जिस कारण मेकर्स ने दोस्ताना 2 के लिए उन्हें साइन किया है।'

End of Feed