कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म को लेकर बाजार गर्म है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए खूब प्यार और सराहना मिल रही है। हाल ही में खबर आ रही थी इस फिल्म की कास्ट में से एक दिशा पटानी प्रभास को डेट कर रही है। ये चर्चा दिशा के टैटू के बाद से शूरू हुई है। हाल ही में दिशा ने प्रभास की स्पेशल फोटो शेयर की है।
बता दें साइंस फिक्शन फिल्म में अहम रोल निभाने वाली दिशा पटानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, उन्होंने फ्लाइट के अंदर से प्रभास की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और उन्हें एक केयरिंग इंसान बताया। दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रभास और नाग अश्विन की शूटिंग के दिनों की एक अनदेखी फोटो शेयर की है। साथ ही प्रभास को केयरिंग के साथ-साथ स्वीटेस्ट इंसान बताया है।
सबसे प्यारे को स्टार
दिशा ने लिखा, "इस साइंस फिक्शन को सबसे खूबसूरत तरीके से बनाने, भारतीय इतिहास और विज्ञान को एकीकृत करने के लिए @nag_ashwin को धन्यवाद, आप सच में एक जीनियस हो। एनिमे कैरेक्टर के बारे में बात करना आपके साथ सेट पर होने का मेरा मेन हाइलाइट था।"इसके बाद दिशा ने अपने पोस्ट में प्रभास का भी शुक्रिया अदा किया है। दिशा ने प्रभास के लिए लिखा, "थैंक्यू भैरव! सबसे प्यारे को स्टार होने के लिए और सबकी बहुत केयर करने के लिए थैंक्यू।
रातों की नींद हराम कर दी
दिशा ने कहा इस तरह के एक महान कलाकारों का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं। पूरी टीम को सलाम, जिन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए रातों की नींद हराम कर दी और अंत में मेरी टीम डी को धन्यवाद, जिन्होंने रॉक्सी को जीवन देने के लिए इतनी मेहनत की, मैं इस खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। चलो चलें #kalki2898ad"
टैटू की अफवाह पर दिया था रिएक्शन
बीते दिनों दिशा का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनके हाथ में बने एक टैटू ने लोगों का खूब ध्यान खींच था। दिशा के हाथ में PD का टैटू में बना था, जिस कारण लोग उसे प्रभास से जोड़ रहे थे, लेकिन दिशा ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन भी दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था मेरे टैटू में लोगों की दिलचस्पी देखना काफी फनी है। खोजिए ये खुशी किस बारे में है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
