साउथ फिल्म इंडस्ट्री जल्द ही दर्शकों के सामने कन्नप्पा नाम की एक मूवी पेश करेगी, जिसमें कई सारे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। विष्णु मांचू स्टारर इस फिल्म में प्रभास भी अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। खबरों की मानें तो फिल्म कन्नप्पा में प्रभास नंदी के किरदार में दिखेंगे और भगवान शिव की सेवा करते दिखेंगे। जब से ये खबर सामने आई है कि फिल्म कन्नप्पा में प्रभास का स्पेशल कैमियो होगा तभी से लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि मेकर्स ने उनके लिए कितने रुपये दिए हैं? प्रभास भारत के सबसे बड़े स्टार हैं, जो एक-एक मूवी के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसी कारण फैंस जानने के लिए बेचैन हैं कि कन्नप्पा के लिए प्रभास को कितने रुपये मिले हैं?
हाल ही में एक्टर विष्णु मांचू ने एक्स पर एक चैट सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के इस सवाल का जवाब दिया है। विष्णु ने खुलासा किया है कि प्रभास ने फिल्म कन्नप्पा के लिए एक भी पैसा नहीं लिया है। प्रभास ने ये फिल्म फ्री में की है, जिसके लिए मेकर्स और वो हमेशा एक्टर के शुक्रगुजार रहेंगे। प्रभास को साउथ का दरियादिल कलाकार बोला जाता है और उन्होंने कन्नप्पा के लिए एक भी रुपये न लेकर यह साबित कर दिया है कि लोग उनका इतना सम्मान क्यों करते हैं?
अगर प्रभास की अपकमिंग मूवी की बात करें तो कन्नप्पा में स्पेशल कैमियो करने के साथ-साथ प्रभास द राजा साहब, सालार 2, कल्कि 2898एडी 2 और स्पिरिट के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह सांतवे आसमान पर है। फैंस इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं और ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि प्रभास की ये सभी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेंगी।
