Thalapathy Vijay की फिल्म GOAT में MS Dhoni ने किया कैमियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थाला का यह वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 5, 2024, 12:19 PM IST

थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम आज यानी 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा कहा है कि इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास कैमियो किया है।

थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम आज यानी 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा कहा है कि इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास कैमियो किया है।

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया आग की तरह फैलने लगा और फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और सुपरस्टार विजय थलापति के साथ महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बेकरार हैं। दो दिग्गज सितारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है। इस फिल्म को लोग हिट बता रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट के अनुसार विजय थलापति की ये फिल्म 100 करोड़ रूपये की ओपनिंग कर सकती है। ऐसा कहा है जा रहा है कि ये साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से एक होगी। अब देखना होगा कि इस फिल्म की कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन होता है।

End of Feed