साउथ मूवीज

लोकेश कनगराज ने उड़ाया राजामौली का मजाक!! बोले 'मैं एक्टर्स को 3 साल तक घर पर...'

Lokesh takes a dig at Rajamouli: रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म कुली (Coolie) के डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagraj) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो बाहुबली जैसी फिल्म नहीं बनाते हैं, जिसकी वजह से एक्टर्स को तीन साल देने पड़ें। लोकेश कनगराज के इस कमेंट को लोग राजामौली (SS Rajamouli) पर साधा गया तीन मान रहे हैं क्योंकि राजामौली की फिल्म में काम करने वाले कलाकार लम्बे समय तक किसी दूसरे प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं देते हैं।

Image

Lokesh Kanagraj made fun of Rajamouli

Lokesh takes a dig at Rajamouli: डायरेक्टर लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें रजनीकात अहम किरदार में दिखाई देंगे। कुली के बाद लोकेश कनगराज एलसीयू यूनिवर्स की फिल्में डायरेक्ट करेंगे, जिनका दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं। लोकेश कनगराज ने सुधीर श्रीनिवासन के पॉडकास्ट में अपनी अपकमिंग फिल्मों पर खुलकर बात की है और मजाक-मजाक में एक ऐसा कमेंट दे दिया है, जिसे लोग एसएस राजामौली को मारे गए ताने के रूप में देख रहे हैं।

लोकेश कनगराज ने मारा राजामौली को ताना

लोकेश कनगराज ने अपने फिल्म प्रोसेस पर बात करते हुए कहा कि वो 6-8 महीनों में फिल्में पूरी कर देते हैं ताकि एक्टर्स बाकी निर्देशकों को वक्त दे पाएं। लोकेश कनगराज ने कहा, 'मैं ट्रिपल आर जैसी फिल्म नहीं बनाता हूं, जिसके लिए एक्टर्स के 3 साल का समय सिर्फ मुझे देना पड़े। मैं अपनी फिल्म को 6-8 महीने में पूरा कर देता हूं ताकि मेरे एक्टर्स दूसरी फिल्मों के लिए भी वक्त दे पाएं। एक्टर्स मेरे प्रोजेक्ट पर काम करते-करते दूसरी फिल्मों के लिए तैयारियां शुरू कर देते हैं।'

लोकेश कनगराज ने की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात

लोकेश कनगराज ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा है, 'कुली के बाद मैं कैथी 2 पर काम करना शुरू करूंगा। इसके बाद मैं कमल सर के साथ विक्रम 2 की शूटिंग शुरू करूंगा। हम लोगों ने अभी तक विक्रम 2 की कहानी खत्म नहीं की है, जिस पर इन दिनों काम चल रहा है। इसके बाद हम लियो 2 पर काम करेंगे और रोलेक्स के लिए अलग से फिल्म बनाएंगे। मेरे पास एक आइडिया है, जो मैंने सूर्या सर को सुनाया है। हम लोगों ने इस आइडिया पर काफी लम्बी चर्चा की है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article