साउथ मूवीज

दर्शन के जेल जाने से T20 World Cup 2024 जीता भारत? 2011-2013 में भी हुई थी एक्टर के जेल जाने से इंडिया की जीत

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें इंडिया की जीत के पीछे साउथ एक्टर दर्शन का नाम लिया जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों।

Image

T20 World Cup 2024

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। इस जीते के बाद हर भारतीय की शानिवार को आंखे नम हो गई थी और खुशी के कारण सभी काफी भावुक हो गए थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें इंडिया की जीत के पीछे साउथ एक्टर दर्शन का नाम लिया जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा पिछले कुछ हफ्तों से रेणुका स्वामी हत्याकांड के कारण सुर्खियों में हैं। इंडस्ट्री की कई हस्तियां दर्शन के समर्थन में सामने आई हैं। इन सबके बीच नेटिजन्स ने दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी और टीम इंडिया के ICC T20 विश्व कप 2024 जीतने के बीच एक मीम्स वायरल किया है जिस अब लोग पसंद करके और शेयर कर रहे हैं।

2011-2013 में हुआ था सेम

एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि 2011 में जब दर्शन जेल गए थे, तब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी बार विश्व कप जीता था। 2013 में जब दर्शन जेल में थे, तब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। दूसरे यूजर ने लिखा-"दर्शन ने खुद को बलिदान कर दिया और 2011 के बाद जेल चले गए ताकि हम विश्व कप जीत सकें। शुक्रिया एक्वामैन।" तीसरे ने लिखा- “2024 विश्व कप जीत के लिए रोहित और कोहली को दर्शन की बलिदान के लिए प्रशंसा करनी चाहिए।”

क्यों हुई दर्शन को जेल

दर्शन थुगुदीपा और उनकी प्रेमिका पवित्रा गौड़ा को रेणुका स्वामी की हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार रेणुकास्वामी ने गौड़ा के बारे में अपमानजनक कमेंट किया था, जिससे वह परेशान हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्शन ने अपने गुंडों का इस्तेमाल करके पीड़ित को पकड़ा और कई हथियारों की मदद से अपने गैराज में उसकी हत्या कर दी। बाद में पीड़ित का शव एक नाले में फेंका हुआ पाया गया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article