साउथ मूवीज

Dhurandhar 2 और Toxic क्लैश पर ये क्या बोल गईं हुमा कुरैशी...?

Dhurandhar 2 Vs Toxic: साल 2026 की ईद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस मौके पर भारतीय सिनेमा की दो बड़ी फिल्में धुरंधर 2 और टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी। इस क्लैश को लेकर अभी से गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है लेकिन एक्ट्रेस हुमा कुरैश धुरंधर 2-टॉक्सिक के क्लैश को भारतीय सिनेमा की जीत के तौर पर देख रही हैं।

Image

Image Source: TNN

Dhurandhar 2 Vs Toxic: ईद 2026 पर होने वाले धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश ने अभी से सबकी नीदें उड़ा रखी हैं। इसे 2026 का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स चिंतित हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि इस क्लैश से धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों ही फिल्मों को नुकसान होगा, जिसकी भरपायी कोई नहीं कर पाएगा। हालांकि इस मामले पर अदाकारा हुमा कुरैशी का कुछ और ही मानना है। अदाकारा हुमा कुरैशी, यश स्टारर टॉक्सिक का हिस्सा हैं और उनके अनुसार टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश भारतीय सिनेमा की जीत है।

अदाकारा हुमा कुरैशी ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश पर बात करते हुए कहा है कि ये दोनों ही फिल्मों के लिए विन-विन सिचुएशन है। हुमा के अनुसार, "इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या कहती हूं और क्या सोचती हूं। मुझे लगता है कि ये दोनों ही फिल्मों के लिए विन-विन सिचुएशन है। दर्शकों को बड़े त्योहार पर दो बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी, इससे बेहतर क्या होगा? जिन लोगों को फिल्में देखना पसंद है, उनके लिए धुरंधर 2 और टॉक्सिक का क्लैश बड़ा मौका है जब वो डबल लुत्फ उठा सकते हैं। हमारे पास इतने सिनेमाघर हैं कि दो बड़ी फिल्मों को अच्छी खासी स्क्रीन्स मिल जाएं।"

भले ही हुमा कुरैशी धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश को विन-विन सिचुएशन मान रही हो लेकिन ट्रेड पंडित इससे एकदम अलग सोचते हैं। ट्रेड पंडितों के अनुसार, भारतीय सिनेमा की जो हालत है उसे देखते हुए दो बड़ी फिल्मों को एक साथ रिलीज नहीं करना चाहिए। इससे दोनों को ही नुकसान होगा और किसी को भी फायदा नहीं होगा। दो बड़ी फिल्मों को अलग-अलग डेट्स पर आना चाहिए, खास करके उनको जिनको लेकर दर्शकों में गजब की दीवानगी हो।

बताते चलें कि केजीएफ सीरीज के बाद टॉक्सिक यश की पहली रिलीज है तो वहीं धुरंधर की बम्पर सफलता के बाद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। वैसे आप इस ईद कौन सी फिल्म देखने के लिए जाएंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article