साउथ मूवीज

Devara Trailer Out: डर को समझना है तो देवरा की कहानी सुनो... समुंदर के अंदर शुरू हुआ खूनी खेल

Devara Trailer Out: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अब ये ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसी ही ट्रेलर शुरू होता है इसमें आवाज आती है कि डर को समझना है तो देवरा की कहानी सुनो। 15 मिनट में ही इस ट्रेलर को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Image

Devara Trailer

Devara Trailer Out: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर जल्द ही फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। हाल ही में देवरा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में जूनियर एनटीआर का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। बता दें इस ट्रेलर में समुंदर के अंदर खूनी खेल दिखाया जा रहा है। एक सीन में एक्टर अपनी बिमार मां का हाथ पकड़े भी नजर आ रहे हैं। अब ये ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसी ही ट्रेलर शुरू होता है इसमें आवाज आती है कि डर को समझना है तो देवरा की कहानी सुनो। 15 मिनट में ही इस ट्रेलर को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

ट्रेलर वीडियो की शुरुआत में जूनियर एनटीआर अपने सपने के बारे में बात करते हैं। जिसमें वो बताते हैं कि समुद्र का रंग लाल हो गया है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है हम देखते हैं कि किरदार का परिचय कराया जाता है। सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह जूनियर एनटीआर के दोस्त भी हैं, लेकिन वो उन्हें धोखा दे रहे हैं। जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर की प्रेमिका का रोल निभा रही हैं। जूनियर एनटीआर दो रोल में नजर आ रहे हैं।

देवरा की आधी रात को स्क्रीनिंग रखी गई है, जिस कारण फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 27 सितंबर रिलीज होने वाली है। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। हाल ही में जूनियर एनटीआर ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का आभार जताया था। उन्होंने लिखा था- देवरा रिलीज के लिए नया जीओ पारित करने और तेलुगु सिनेमा के लिए आपके निरंतर समर्थन के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के माननीय सीएम, श्री चंद्रबाबू नायडू गरु और माननीय उपमुख्यमंत्री, श्री पवन कल्याण गरु को मेरा दिल से आभार।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article